Bullet का सफाया करने आई Jawa 42 FJ, सुपरपावरफुल इंजन और ब्रांडेड फीचर्स से भी है लैस

Published On:
Jawa 42 FJ

अगर आप क्रूजर बाइक के दीवाने हैं, तो Jawa Yezdi की नई लॉन्च Jawa 42 FJ आपको जरूर पसंद आएगी। यह बाइक Jawa 42 का ज्यादा पावरफुल और स्टाइलिश वर्जन है। मॉडर्न लुक और शानदार फीचर्स के साथ यह बाइक भारतीय मार्केट में 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

शानदार हैं इसके फीचर्स

फीचर्स की बात करें अगर तो Jawa 42 FJ में राइडर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई शानदार फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें आपको ऑल-एलईडी लाइट्स, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ), और ऑफसेट स्पीडोमीटर जैसे मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं। साथ ही, USB चार्जिंग पोर्ट और सिंगल-पॉड जैसी सुविधाएं इसे और भी ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाती हैं। इसके अलावा, इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जो राइडिंग को और मजेदार बनाता है।

शक्तिशाली इंजन और परफॉर्मेंस

आपको बता दें कि Jawa 42 FJ में 334cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। यह इंजन 29bhp की पावर और 29.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच की सुविधा भी है। यह फीचर इसे स्मूद और पावरफुल राइड का अनुभव देता है।

कीमत

इस बाइक की शुरुआती कीमत 1.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है, जो 2.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) तक जाती है। कंपनी ने इसे कुल 6 कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद के हिसाब से चुनने का विकल्प मिलता है। Jawa 42 FJ उन लोगों के लिए बेहतरीन ऑप्शन है जो स्टाइल, परफॉर्मेंस और मॉडर्न फीचर्स के साथ एक प्रीमियम क्रूजर बाइक चाहते हैं।

Leave a Comment