BMW S 1000 XR को देखते हीं बोलेंगे ‘WOW’, लुक जबरदस्त तो फीचर्स भी शानदार, देखें कीमत

Published On:
BMW S 1000 XR

जब बात लग्जरी व्हीकल्स की होती है, तो BMW का नाम सबसे पहले आता है। चाहे 4 व्हीलर हो या 2 व्हीलर, BMW ने हमेशा से ही अपने दमदार फीचर्स और शानदार परफॉर्मेंस से ऑटो मार्केट में राज किया है। खासकर BMW की लग्जरी बाइक्स को लेकर लोगों में अलग ही क्रेज है। अगर आप भी BMW की एक लग्जरी बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो BMW S 1000 XR आपके लिए एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

धांसू फीचर्स का मजा

फीचर्स की बात करें अगर तो BMW S 1000 XR सिर्फ एक बाइक नहीं, बल्कि लग्जरी और एडवांस फीचर्स का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे मार्केट में अलग बनाते हैं। बाइक में आपको डिजिटल स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिपमीटर, फ्यूल गेज, और प्रीमियम अल-चैनल ABS जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और पास स्विच जैसे एडवांस फीचर्स भी इसे हाई-टेक बनाते हैं।

पावरफुल इंजन और माइलेज

इस बाइक में कंपनी ने 999 सीसी का वॉटर/ऑयल कूल्ड, 4-सिलेंडर इंजन लगाया है, जो 165 PS की पावर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ ही इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और मल्टी-प्लेट एंटी-हॉपिंग वेट क्लच भी दिया गया है, जो इसे और भी स्मूथ बनाता है। माइलेज की बात करें तो यह बाइक लगभग 20 KMPL तक का माइलेज देती है, जो इसे परफॉर्मेंस के साथ-साथ इकोनॉमिक भी बनाता है।

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

अगर आप लग्जरी के शौकीन हैं और एक ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो परफॉर्मेंस, लुक्स और फीचर्स में टॉप-नॉच हो, तो BMW S 1000 XR आपके लिए एकदम सही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹22.10 लाख है। यह कीमत भले ही ज्यादा लगे, लेकिन इस बाइक के शानदार फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस इसे पूरी तरह वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।

Leave a Comment