55 हजार से कम कीमत वाली iVOOMi S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर ने कर दी है Ola की नींद खराब, एक चार्ज में चलती है 110km

Published On:
iVOOMi S1 Electric Scooter

आज के समय में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से हर कोई परेशान है। ऐसे में इलेक्ट्रिक वाहनों ने एक सस्ता और पर्यावरण के अनुकूल विकल्प पेश किया है। कई कंपनियां अब इलेक्ट्रिक बाइक्स और स्कूटर लॉन्च कर रही हैं, जो न केवल किफायती हैं, बल्कि फीचर्स से भी भरपूर हैं। ऐसी ही एक स्कूटर है iVOOMi S1, जो कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स के साथ लोगों का ध्यान खींच रही है। आइए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

iVOOMi S1 के शानदार फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो iVOOMi S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में आपको वो सारे फीचर्स मिलते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। इसमें पुश बटन स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, डिजिटल स्पीडोमीटर और ट्रिप मीटर, पार्किंग असिस्ट और कीलेस ऑपरेशन, तीन अलग-अलग राइडिंग मोड, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और एलईडी हेडलाइट जैसे दमदार फीचर्स दिए गए हैं। ये सभी फीचर्स इसे न केवल स्मार्ट बनाते हैं, बल्कि चलाने में भी बेहद आरामदायक अनुभव प्रदान करते हैं।

बैटरी और रेंज

आपको बता दें कि iVOOMi S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 1.2 Kwh की बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 75-110 किलोमीटर तक की रेंज देती है। इसमें 1.2 kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो इसे 65 km/hr की टॉप स्पीड तक पहुंचा सकती है। इसे फुल चार्ज करने में लगभग 4-5 घंटे का समय लगता है।

कीमत और वेरिएंट्स

iVOOMi S1 की कीमत इसे और भी आकर्षक बनाती है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत ₹54,999 से शुरू होकर ₹79,999 तक जाती है। यह चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  1. iVOOMi S1 Lite
  2. iVOOMi S1 Lite – Lithium Ion
  3. iVOOMi S1 2.0
  4. iVOOMi S1 STD

Leave a Comment