560km की रेंज और दमदार फीचर्स से लैस होकर इलेक्ट्रिक मार्केट का किंग बनने आ रही है Skoda Elroq EV, लुक होगा बेहद स्मार्ट

Published On:
Skoda Elroq EV

क्या आप भी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के दीवाने हैं? दुनियाभर में EV की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Skoda ने भी अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Skoda Elroq EV को पेश करने की तैयारी कर ली है। यह गाड़ी अपने शानदार लुक, लग्जरी इंटीरियर्स और दमदार फीचर्स की वजह से मार्केट में तहलका मचाने वाली है। खबर है कि यह कार इस साल के अंत या 2025 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। चलिए, इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।

शानदार फीचर्स

आपको बता दें कि Skoda Elroq EV को कंपनी ने मॉडर्न और एडवांस फीचर्स से लैस किया है। इसमें आपको डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल,बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, हेड-अप डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, 9 एयर बैग्स, मैट्रिक्स-एलईडी हेडलाइट्स और एलईडी डीआरएल जैसे दमदार फीचर्स मिलने की संभावना है। ये सभी फीचर्स इसे एक प्रीमियम और लग्जरी इलेक्ट्रिक कार बनाते हैं, जो इसे दूसरी EVs से अलग खड़ा करते हैं।

दमदार बैटरी और लंबी रेंज

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Skoda Elroq EV को चार अलग-अलग वेरिएंट्स में पेश किया जाएगा।

  1. Skoda Elroq 50: इसमें 125 kW की मोटर और 55 kWh बैटरी होगी।
  2. Skoda Elroq 60: इसमें 150 kW की मोटर और 63 kWh बैटरी होगी।
  3. Skoda Elroq 85: इसमें 82 kWh बैटरी और 210 kW की मोटर है।
  4. Skoda Elroq 85x: इसमें 82 kWh बैटरी और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 220 kW की पावर होगी।

कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी सिंगल चार्ज पर 560 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। कहा जा रहा है कि Skoda Elroq EV 175 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इससे यह गाड़ी केवल 28 मिनट में 10% से 80% तक चार्ज हो जाएगी। वहीं, 11 kW AC चार्जिंग के जरिए बैटरी को 5.5 से 8 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है।

कब होगी लॉन्च?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Skoda Elroq EV को इस साल के अंत या 2025 की शुरुआत में मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी लॉन्चिंग के साथ ही यह कार EV मार्केट में एक नई दिशा तय कर सकती है।

Leave a Comment