क्या आप एक ऐसा स्कूटर ढूंढ रहे हैं जो आपके बजट में फिट हो, शानदार लुक्स और दमदार फीचर्स के साथ आए? तो फिर Hero Pleasure Plus आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। ये स्कूटर सिर्फ कीमत में ही नहीं, बल्कि अपने फीचर्स और माइलेज में भी लोगों का दिल जीत रहा है। आइए, जानते हैं इसकी खासियतें—
शानदार फीचर्स जो इसे बनाते हैं खास
फीचर्स के बारे में देखा जाए तो Hero Pleasure Plus फीचर्स के मामले में काफी एडवांस है। इसमें आपको मिरर, मफलर प्रोटेक्टर, हैंडल बार, सीट बैकरेस्ट और फेंडर स्ट्राइप पर क्रोम फिनिश मिलता है, जो इसे बेहद आकर्षक बनाता है। इसके अलावा, इसमें डिजिटल ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, एलॉय व्हील्स, ट्यूबलेस टायर, कांबिनेशन डिस्क ब्रेक, चार्जिंग पोर्ट और बड़ा बूट स्पेस जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। ये सभी सुविधाएं इसे रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परफेक्ट बनाती हैं।

इंजन की परफॉर्मेंस और माइलेज
परफॉर्मेंस की बात करें अगर तो इस स्कूटर में 110.9cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है। यह 7000 rpm पर 8.1 PS की पावर और 5500 rpm पर 8.70 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही, इसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक और CVT का सपोर्ट मिलता है, जिससे इसकी परफॉर्मेंस और भी बेहतर हो जाती है। माइलेज की बात करें तो यह स्कूटर लगभग 50 kmpl तक का माइलेज देता है, जो इसे किफायती बनाता है।
कीमत और वेरिएंट
Hero Pleasure Plus की कीमत इसकी सबसे बड़ी खासियत है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती कीमत ₹71,213 (एक्स-शोरूम) है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹82,738 (एक्स-शोरूम) तक जाती है।