पावर और परफॉर्मेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनकर आई है Gogoro Plus इलेक्ट्रिक स्कटूर, बजट फ्रेंडली प्राइस पर है बेहद खास फीचर्स से लैस

Published On:
Gogoro Plus

क्या आप एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं जो स्टाइलिश होने के साथ-साथ बेहतरीन परफॉर्मेंस भी दे? अगर हां, तो Gogoro कंपनी ने आपके लिए कुछ खास पेश किया है। Ola और Ather को कड़ी टक्कर देने के इरादे से Gogoro ने अपनी Gogoro Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दी है। इस स्कूटर को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। आइए, जानते हैं इसके शानदार फीचर्स, बैटरी परफॉर्मेंस और कीमत के बारे में।

शानदार हैं इसके फीचर्स

आपको बता दें कि Gogoro Plus इलेक्ट्रिक स्कूटर में कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अन्य स्कूटर्स से अलग बनाते हैं। इसमें आपको डिजिटल स्पीडोमीटर, डिजिटल ट्रिपमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, एलईडी हेडलाइट्स और टेललाइट जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, सेफ्टी के लिए इसमें डिस्क ब्रेक भी दिए गए हैं, जो आपकी राइड को न सिर्फ आरामदायक बल्कि सुरक्षित भी बनाते हैं।

बैटरी और रेंज

परफॉर्मेंस की बात करें अगर तो Gogoro Plus में 9kW का पावरफुल पावरट्रेन दिया गया है, जिसे Gogoro ने खुद डिजाइन किया है। इसकी बैटरी एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 200 किलोमीटर की रेंज देती है। अगर इसे चार्ज करने की बात करें, तो इसे फुल चार्ज होने में लगभग 6 घंटे का समय लगता है। यह लंबी रेंज और तेज चार्जिंग की वजह से डेली कम्यूट के लिए एक परफेक्ट चॉइस है।

कीमत

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारतीय बाजार में एक्सशोरूम कीमत केवल 1.50 लाख रुपए है। इतनी खासियत और कम कीमत के साथ, यह स्कूटर उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जो स्टाइलिश और इको-फ्रेंडली राइड का अनुभव लेना चाहते हैं।

Leave a Comment