क्या आपने कभी सोचा था कि Xiaomi जैसी स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इलेक्ट्रिक कार भी लॉन्च कर सकती है? तो अब Xiaomi ने इसे सच कर दिखाया है। कंपनी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Xiaomi SU7 EV को भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। दिसंबर 2023 में इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया गया था और अब भारत में भी इसका प्रदर्शन हुआ है। आइए जानते हैं, इस कार के खास फीचर्स और इसकी संभावित कीमत के बारे में।
लग्जरी सेडान डिजाइन
फीचर्स की बात करें तो Xiaomi SU7 EV को एक प्रीमियम और लग्जरी सेडान लुक दिया गया है। इसे देखकर आपको Porsche Tycon और BYD Seal जैसी कारों की याद आ सकती है। इसके अंदर का डिजाइन भी बेहद शानदार है। कार में बीच में एक बड़ी टचस्क्रीन दी गई है, जो सभी कंट्रोल्स के लिए इस्तेमाल होती है। इसके अलावा, इसमें एक बड़ा डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, हेड-अप डिस्प्ले और पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दिया गया है।

बैटरी वेरिएंट्स, पावर और रेंज
आपको बता दें कि Xiaomi SU7 EV तीन बैटरी वेरिएंट्स के साथ पेश की गई है। इन वेरिएंट्स की पावर, रेंज और एक्सीलरेशन अलग-अलग है। इसके 3 वेरिएंट्स है, जिन्हें Xiomi SU7, Xiomi SU7 Pro और Xiomi SU7 Max का नाम दिया गया है।
- Xiaomi SU7 EV: 73.6 kWh बैटरी, 299 PS पावर, 400 Nm टॉर्क, 700 किमी रेंज, RWD ड्राइव, 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 5.28 सेकंड में पकड़ती है।
- Xiaomi SU7 EV Pro: 94.3 kWh बैटरी, 299 PS पावर, 400 Nm टॉर्क, 830 किमी रेंज, RWD ड्राइव, 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 5.7 सेकंड में पकड़ती है।
- Xiaomi SU7 EV Max: 101 kWh बैटरी, 673 PS पावर, 838 Nm टॉर्क, 800 किमी रेंज, AWD ड्राइव, 0-100 किमी/घंटा की स्पीड 2.78 सेकंड में पकड़ती है।
कीमत और लॉन्च डेट
फिलहाल Xiaomi ने इस कार की लॉन्च डेट या कीमत के बारे में आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसके बेस वेरिएंट को लगभग ₹24.79 लाख, प्रो वेरिएंट को ₹28.23 लाख, जबकि इसके मैक्स वेरिएंट को करीब ₹34.42 लाख की कीमत पर मार्केट में लाया जा सकता है।